मुख्य समाचार

उप शिक्षा निदेशक प्रा० से मिला राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ – दयाराम ठाकुर

उप शिक्षा निदेशक प्रा० से मिला राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ – दयाराम ठाकुर
  • उप शिक्षा निदेशक प्रा० से मिला राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ  – दयाराम ठाकुर

 मंडी, खबर आई

राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक हरि चंद जी,डिप्टी डीईओ विजय गुप्ता जी, दिनेश कुमार अधीक्षक ग्रेड -1 सी एंड वी शाखा प्रभारी विनय शर्मा अधीक्षक ग्रेड -2 और सी एंड वी अध्यापकों से संबंधित वरिष्ठ सहायक महेश कुमार के साथ अध्यापकों से संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा परिचर्चा हुई जिला अध्यक्ष दयाराम ठाकुर का कहा है कि अध्यापकों से संबंधित मुख्य एजेंडो/ समस्या के बारे में विस्तार से चर्चा परिचर्चा हुई जिसमें मुख्य समस्या माध्यमिक स्कूलों से कला एवं शिल्प अध्यापक और शारीरिक अध्यापकों के युक्तिकरण के बारे में विस्तार से चर्चा परिचर्चा हुई और सी एंड वी अध्यापकों को 20 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने के उपरांत मिलने वाली दो विशेष वेतन वृद्धियां का समाधान हर माह की 20 तारीख को होना सुनिश्चित हुआ है।अध्यापकों की वरिष्ठता सूची का नवीनीकरण और कन्फर्मेशन का कार्य इसी महीने से शुरू होगा।

उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक मंडी का कहना है कि जो कार्य मेरे अधिकार क्षेत्र के हैं उन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द उप शिक्षा निदेशालय मंडी में शुरू हो जाएगा और अधिसूचना संख्या नo EDN-H ( Elem)B(4)1/2024-QC Directorate of Elementary Education Himachal Pradesh Shimla Date 16 November 2024 इस अधिसूचना को निरस्त करने का अधिकार शिक्षा निदेशक जी का है। इस अधिसूचना के बारे में विस्तार से उप शिक्षा निदेशक जी से चर्चा परिचर्चा हुई और क्लस्टर से संबंधित अधिसूचना के बारे में भी राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ जिला मंडी की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारीयों ने विस्तार से चर्चा परिचर्चा हुई।राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ जिला के अध्यक्ष दयाराम ठाकुर कहना है कि सी एंड वी अध्यापक संघ जिला मंडी ने 01 फरवरी 2025 को उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक मंडी को राजकीय सी एंड वी अध्यापकों से संबंधित समस्याओं के बारे में मांग पत्र/समस्याओं के बारे में उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक मंडी के 12 मुख्य एजेंडे/ मांग पत्र उप शिक्षा निदेशक जी को सोपा गया।

सी एंड वी अध्यापक संघ के अध्यक्ष दयाराम ठाकुर का कहना है उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक मंडी ने सी एंड वी कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों को विश्वास दिलवाया है कि अध्यापक से संबंधित समस्याओं का कार्य कार्यालय में जल्द से जल्द हल किया जाएगा। जो कार्य मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है उन समस्या को शिक्षा निदेशक जी के साथ पत्राचार किया जाएगा।

दयाराम ठाकुर ने कहा है कि उप शिक्षा निदेशक जी ने और शाखा प्रभारी विनय शर्मा जी ने कार्यकारिणी के पदाधिकारी को विश्वास दिलवाया है की 5 तारीख तक हम व्यस्त होने के कारण 7 फरवरी को हम सी एंड वी अध्यापकों की कंफर्मेशन की अधिसूचना जारी कर देंगे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts