नौकरी के लिए तंत्र-मंत्र करने के बहाने युवती से किया दुष्कर्म

नौकरी के लिए तंत्र-मंत्र करने के बहाने युवती से किया दुष्कर्म
  • नौकरी के लिए तंत्र-मंत्र करने के बहाने युवती से किया दुष्कर्म –

बिलासपुर, खबर आई

जिला में युवती को तंत्र-मंत्र कर नौकरी दिलवाने बहाने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता कुसुम (बदला नाम) ने बताया कि वह एक प्रशिक्षण केंद्र में पढ़ाई कर रही है और एक अन्य युवती के साथ पीजी में रहती है। कुसुम के मुताबिक उसकी सहेली की बात विक्की नाम के लड़के से होती थी। इस दौरान उसने भी विक्की से बात की।

विक्की ने नौकरी में लगवाने का आश्वासन दिया। उसकी सहेली ने तंत्र-मंत्र करने की बात भी कही थी। शिकायत में बताया कि बीते शनिवार विक्की ने कुसुम की सहेली को फोन कर तंत्र-मंत्र का सामान लाने के बारे में बताया। रात करीब नौ बजे वह उन्हें गाड़ी में लेने आया। उसके साथ एक अन्य युवक भी बैठा था। विक्की उसे सुनील के नाम से पुकार रहा था।

बताया कि विक्की दोनों युवतियों को एक सुनसान स्थान पर ले गया। जहां सुनील नाम का युवक उसकी सहेली को गाड़ी से उतारकर गोबिंद सागर झील के किनारे ले गया। करीब आधे घंटे बाद विक्की ने तंत्र-मंत्र के बहाने उसको भी सुनील के साथ झील किनारे भेज दिया। जहां उसके साथ डरा-धमकाकर दुराचार किया। दोनों ने मुश्किल से खुद को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद विक्की व सुनील वहां से गाड़ी लेकर भाग गए। पीड़ित युवती की सहेली ने भी पुलिस शिकायत में सुनील नाम के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

उधर, बिलासपुर के एसपी गोकुल कार्तिकेयन ने बताया कि पीड़ित युवतियों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts