
-
हेल्पएज इंडिया द्वारा स्वास्थ्य विभाग लाहुल स्पीति के सहयोग से दो दिवसीय जेरिएट्रिक केयरगिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न –
लाहुल स्पीति, खबर आई केलंग
लाहुल स्पीति में दो दिवसीय जेरिएट्रिक केयरगिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों की देखभाल करने वाले केयरगिवर्स को आवश्यक कौशल, संवेदनशीलता तथा व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।

पहला दिन (23 दिसंबर) –
प्रशिक्षण के पहले दिन का संचालन हेल्पएज इंडिया की टीम द्वारा किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को जेरिएट्रिक केयर की बुनियादी अवधारणाओं से परिचित कराया गया।
मुख्य सत्रों में शामिल रहे –
Ageing in India – बढ़ती उम्र की समझ मूल स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभ्यास, जैसे नहाना, व्यक्तिगत सफाई, ओरल केयर, संक्रमण की रोकथाम एवं टॉयलेटिंग इन सत्रों का संचालन सुश्री कल्पना, स्टाफ नर्स, आरएच केलंग द्वारा किया गया।

इसके अतिरिक्त मानसिक स्वास्थ्य एवं साथी–सहयोग, सहानुभूति तथा प्रभावी संचार कौशल पर सत्रों का संचालन डॉ. आकर्षक, आरएच केलांग द्वारा किया गया।
दूसरा दिन (24 दिसंबर ) –
दूसरे दिन की शुरुआत पहले दिन की पुनरावृत्ति से हुई। इसके पश्चात सुश्री कल्पना द्वारा पोषण एवं दवा प्रबंधन पर महत्वपूर्ण सत्र लिया गया।
इसके बाद डॉ. परीक्षित, आरएच केलंग द्वारा सीपीआर (CPR), फर्स्ट एड एवं आपात स्थिति में सहायता के लिए कॉल करने की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही Mobility Assistance & Safety पर व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें व्हीलचेयर सहायता, सक्रिय एवं निष्क्रिय फिजियोथेरेपी, सुरक्षित चलने की तकनीकें तथा गिरने से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे।
समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण –
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. रोशन लाल, लाहुल स्पीति उपस्थित रहे। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। डॉ. रोशन लाल ने प्रतिभागियों को बुजुर्गों की सेवा में निरंतर समर्पण और संवेदनशीलता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से 22 केयरगिवर्स ने भाग लिया ओर केयरगिवर की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे वे वरिष्ठ नागरिकों की शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक आवश्यकताओं को अधिक दक्षता और संवेदनशीलता के साथ पूरा कर सकेंगे। हेल्पएज इंडिया द्वारा हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में इस इस तरह के केयरगिवर ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है।
