विकास खंड द्रंग में जेंडर कैपिंग अभियान, 11 जनवरी 2023 तक चलेगा यह प्रोग्राम

विकास खंड द्रंग में जेंडर कैपिंग अभियान,   11 जनवरी 2023 तक चलेगा यह प्रोग्राम

मंडी खबर आई ( ललित ठाकुर पधर )

विकास खंड द्रंग में जेंडर कैपिंग अभियान –

   11 जनवरी 2023 तक चलेगा यह प्रोग्राम

विकास खंड अधिकारी द्रंग, राकेश पटियाल ने बताया कि विकास खंड द्रंग में जेंडर कैपिंग जो सरकार के द्वारा 14 दिसंबर 2022 से 11 जनवरी 2023 तक चलाया जा रहा है जिसका समापन हो गया। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न संसाधनों का समान लेगिंग वितरण सुनिश्चित करना है। ऐसा बजट जो खासकर सरकार महिलाओं और वंचित वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जिसमें खासकर महिला जेंडर में कुछ कमियां रह जाती है। उनको सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से आगे लाना है । यह जेंडर कैंपिंग विभिन्न पंचायतों में चल रहा है। जिसमें सोशल वेलफेयर ,सीडीपीओ, हेल्थ डिपार्टमेंट और अन्य विभाग भी भाग ले रहे हैं। वह अपने-अपने विभागों की योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं । उन्होंने बताया कि फीमेल जेंडर , कई बार जानकारी के अभाव के कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाती है।इसके लिए यह प्रोग्राम विकास खंड द्रंग में 4 जनवरी से 11 जनवरी तक चलाया जा रहा है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts