लाहुल घाटी में हुई ताजा हिमपात, प्रदेश में खुश्क ठंड से कुछ राहत मिली

लाहुल घाटी में हुई ताजा हिमपात, प्रदेश में खुश्क ठंड से कुछ राहत मिली

शिमला (खबर आई )

लाहुल घाटी में हुई ताजा हिमपात, प्रदेश में खुश्क ठंड से कुछ राहत मिली-

   हिमाचल के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तथा निचले राज्यों में बारिश होने के कारण खुश्क ठंड में कुछ राहत मिली। रोहतांग में लगभग 1 फुट, कोकसर में 8 से 10 इंच, गोंदला वैली में 5 से 6 इंच तथा पट्टन वैली में 2 से 3 इंच ताजा हिमपात होने की सूचना मिली है। हिमाचल में इंद्रदेव के बरसने से किसानों एवं बागवानो को कुछ राहत मिलती नजर आ रही है जनजातीय क्षेत्र के लाहुल घाटी में आज मौसम साफ होते ही बीआरओ द्वारा सड़क से बर्फ हटाने का कार्य भी आरंभ कर दिया है। ताजा बर्फबारी होने के बाद पहाड़ियों से बर्फ खिसकने से खतरा बने रहने की संभावना बनी रहती है, इसलिए यातायात को बंद रखा गया है। लाहुल घाटी में बीआरओ द्वारा सड़क से बर्फ हटाने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि स्थानीय वाहनों के लिए आवाजाही बहाल की जा सकती है। प्रशासन ने सुरक्षा एवं एहतियातन बरतने के निर्देश दिए हैं

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts