पेंशन के इंतजार में पथ परिवहन निगम के पूर्व कर्मचारी

पेंशन के इंतजार में पथ परिवहन निगम के पूर्व कर्मचारी

पेंशन के इंतजार में पथ परिवहन निगम के पूर्व कर्मचारी –

 शिमला,खबर आई

   हिमाचल पथ परिवहन निगम की सेवा में जिन लोगों ने पूरी जिंदगी लगा दी, उन्हें अब पेंशन के लिए तरसना पड़ रहा है। एचआरटीसी के सेवानिवृत कर्मचारियों को अभी तक फरवरी महीने की पेंशन नहीं मिली है।
     पेंशन नहीं मिलने के कारण सेवानिवृत कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अन्य वित्तीय लाभों से भी एचआरटीसी के पेंशनर्स अभी तक वंचित हैं। पेंशनरों ने चेताया है कि वह विधानसभा के बजट सत्र के बाद अपने हक के लिए रणनीति तैयार करेंगे।

   हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष बलराम पुरी का कहना है कि परिवहन निगम से सेवानिवृत हुए लगभग 7500 कर्मचारी अपने मौलिक अधिकारियों के लिए तरस रहे हैं। इन कर्मचारियों ने अपने जीवन के 30 से 35 साल एचआरटीसी और जनता की सेवा के लिए लगाए हैं। वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में आने वाले और जीवन के अंतिम पड़ाव में पहुंच चुके यह पेंशनर्स वित्तीय लाभों एवं पेंशन के लिए तरस रहे हैं।

  इस महीने के 20 दिन बीत जाने के बाद भी इन्हें पिछले महीने की पेंशन नहीं मिल पाई है। हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के बाद कर्मचारियों को उम्मीद जगी थी कि जो कार्य पिछली सरकार नहीं कर पाई थी वह कार्य यह सरकार करेगी, लेकिन व्यवस्था नहीं बदली।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts