मुख्य समाचार

वन विभाग आदमखोर तेंदुए को ट्रैक कैमरे से ढूंढने की कर रहा है कोशिश

वन विभाग आदमखोर तेंदुए को ट्रैक कैमरे से ढूंढने की कर रहा है कोशिश
  • वन विभाग आदमखोर तेंदुए को ट्रैक कैमरे से ढूंढने की कर रहा है कोशिश

  • बीते दिनों आदमखोर तेंदुआ एक छ: बर्षीय बच्चे रोणित को घर के आंगन से उठा ले गया था

आनी,खबर आई सूत्र

  आनी  क्षेत्र की  बखनाओ पंचायत के अप्पर काथला गांव में बीते दिन एक छ: बर्षीय बच्चे को तेंदुऐ द्वारा उठा लिए जाने के मामले में वन विभाग ट्रैक कैमरे से अब तेंदुऐ को ढूढने की कोशिश कर रहा है।
   डी.एफ.ओ. आनी स्थित लूहरी चमन लाल राव ने जानकारी देते हुऐ बताया कि वन विभाग की टीम ने अप्पर काथला के जंगल में जाकर तीन से चार जगह ट्रैक कैमरे लगाऐ हैं ताकि कैमरों की मदद से आदमखोर तेंदुऐ को पकड़ा जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि बस्ती के नजदीक जंगल के रास्ते में जहां से लोगों का आना जाना रहता है वहां पर अलग अलग जगह पर पिंजरे लगाऐ गये हैं ताकि अगर पुनः तेंदुआ काथला गांव की तरफ आऐ तो वो इन पिंजरों में कैद हो सके। उन्होंने बताया कि वन विभाग के सभी कर्मचारियों को वहां गश्त बढाने के भी निर्देश दिए गये हैं ताकि तेंदुऐ को जंगल में देखा जा सके और वो जल्द वन विभाग के कब्जे में आ सके।
उल्लेखनीय है कि सोमवार रात करीब आठ बजे काथला गांव से आदमखोर तेंदुआ एक छ: बर्षीय बच्चे रोणित को घर के आंगन से उठा ले गया था। पूरी रात ग्रामीणों ने जंगल छान मारा और मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बच्चे के शरीर को क्षत विक्षत हालत में जंगल में पाया। जहां तेंदुऐ के पांव के निशान भी थे। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम मौके पर पंहुची और आदमखोर तेंदुऐ को पकडने के लिए पिंजरा लगाया है। ताकि तेंदुआ विभाग की गिरफ्त में आये और  फिर किसी पर हमला न कर सके।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts