वन विभाग आई बड़ी हरकत में, अवैध वन भूमि से उखाड़े सैकड़ों सेब के पौधे

वन विभाग आई बड़ी हरकत में, अवैध वन भूमि से उखाड़े सैकड़ों सेब के पौधे

वन विभाग आई बड़ी हरकत में, अवैध वन भूमि से उखाड़े सैकड़ों सेब के पौधे –

रामपुर, खबर आई बुशहर

वन विभाग ने वन भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम तेज कर दी है। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहन सतीश कुमार की अगुवाई में सरपारा बीट में वन विभाग ने करीब 400 सेब के पौधे उखाड़ कर वन भूमि को कब्जा धारियों से मुक्त कर दिया। हालांकि इस दौरान अवैध कब्जा धारियों द्वारा विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से बदसलूकी का भी प्रयास किया। लेकिन वन विभाग की टीम ने उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम को जारी रखा है।

वन विभाग की टीम ने बताया कि कुछ समय से रामपुर उप मंडल के पंद्रह-बीस क्षेत्र में लोगों द्वारा वन भूमि में अवैध कब्जा कर सेब व अन्य फलदार पौधों को रोपने का कार्य किया जा रहा था। वन विभाग के संबंधित वनरक्षक द्वारा उनसे बार-बार ऐसा न करने का अनुरोध किया गया। लेकिन अवैध कब्जा धारियों ने इस पर कतई ध्यान नहीं दिया। जिस पर वन विभाग द्वारा इस तरह की प्रवृत्तियों को रोकने के लिए अवैध कब्जा हटाने के लिए टीम का गठन किया गया। जिसके तहत सरपारा बीट में वन भूमि में ताजे लगाए गए सेब के करीब 400 पौधे उखाड़े गए।

मौके पर स्थानीय पंचायत के वार्ड पंच भी मौजूद रहे। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगर लोगों द्वारा अवैध तरीके से वन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास हुआ तो भविष्य में भी अवैध कब्जा हटाने का कार्य तेजी से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे कब्जाधारियों पर शिकंजा कसा जाएगा। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहन सतीश कुमार, खंड अधिकारी फांचा कुंदन लाल नेगी, खंड अधिकारी जघोरी भुनेश्वर सिंह, खंड अधिकारी गोपालपुर दिनेश कुमार, वनरक्षक उषा देवी, मोनिका, अनीता, प्रतिभा, सुनील 1, सुनील 2, देवेंद्र कुमार, परमार सिंह व मेहर सिंह आदि शामिल थे।

वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि वन भूमि पर अवैध कब्जा न करें। उन्होंने बताया कि वनों एव वन भूमि का संरक्षण हर नागरिक का कर्तव्य है। इस लिए वन संपदा को बचाने में स्थानीय समुदाय भी वन विभाग का सहयोग करे। ताकि इसे संरक्षित किया जा सके।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts