मुख्य समाचार

अग्निशमन विभाग पधर ने असेन्ट स्कूल के बच्चों को सिखाया आग से बचाव के तरीके

अग्निशमन विभाग पधर ने असेन्ट स्कूल के बच्चों को सिखाया आग से बचाव के तरीके
  • अग्निशमन विभाग पधर ने असेन्ट स्कूल के बच्चों को सिखाया आग से बचाव के तरीके –

पधर, खबर आई संवाददाता

अग्नि शमन विभाग पधर द्वारा असेंट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसका प्रतिनिधित्व फायर मेन हेम सिंह ठाकुर तथा उनकी टीम जिसमे महिपाल शर्मा , कुशल चंद, टीकम राम, दिनेश कुमार तथा नवरेंद द्वारा किया गया। सर्व प्रथम उन्होंने आग को बुझाने के सभी नियम बताए तथा उनका वर्गीकरण विस्तार से समझाया। आग के क्या क्या नुकसान होते है, तथा उनसे केसे बचाया जा सकता है।

इस पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि रसोई में यदि गैस सिलेंडर लीक करे या उसमे आग लग जाए तो उसे हम बड़ी आसानी से बिना डरे बुझा सकते है। जिसका उन्होंने प्रत्यक्ष डेमो भी दिखाया तथा बच्चों से भी प्रैक्टिकली दिखाया और करवाया। इसी तरह किसी भी प्रकार की दुर्घटना में घायल हो जाने पर उन्हें हम कैसे उठा सकते है इस बारे में भी चार प्रकार के तरीके बताए साथ ही उन्होंने कार्बन डाइऑक्साइड ड्राई पाउडर, तथ पानी से भी आग को केसे बुझाया जाए इस बारे में बताया। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह चौहान ने फायर मैन हेम सिंह ठाकुर और उसकी टीम का धन्यवाद किया।

 

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts