
-
फसलों के बेहतर उत्पादन एवं उच्च गुणवत्ता के लिए नैनो यूरिया प्लस उर्वरक का इस्तेमाल करें किसान – अमर सिंह नेगी
मंडी, खबर आई
आज को इफको मंडी हिमाचल प्रदेश द्वारा कृषि विभाग ओर कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के सहयोग से विशेष बिक्री अभियान का आयोजन कृषि विषयवाद विशेषज्ञ सुंदरनगर ब्लॉक सुंदरनगर जिला – मंडी में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उपमंडलाधिकारी सुंदरनगर अमर सिंह नेगी रहे। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के प्रभारी डॉ पंकज सूद जी, डॉक्टर शकुंतला राही, एसएमएस सुंदरनगर डॉ शमशेर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोहित ग्लोटिया प्रभारी इफको ने किसानों को बताया गया कि अपने सब्जी के फसल में दानेदार यूरिया का प्रयोग नहीं करें उसके बदले कैल्शियम नाइट्रेट तथा अन्य वैकल्पिक उर्वरक का अधिक प्रयोग करें।
डॉक्टर पंकज सूद जी के द्वारा किसानों को बताया गया की अपने सभी तरह के फसल में बेहतर उत्पादन एवं उच्च गुणवत्ता के लिए नैनो उर्वरक नैनो यूरिया प्लस तथा नैनो डीएपी एवं सागरिका का प्रयोग करें। और इस कार्यक्रम में धर्मेन्द्र SFA मंडी सहित लगभग 80 किसानों ने भाग लिया तथा अंत में उनके सवालों का जवाब दिया गया और नैनो उर्वरक से होने वाले लाभ एवं बीमा के बारे में भी बतलाया गया।
मुख्य अतिथि उपमंडलाधिकारी अमर सिंह ने इफको द्वारा किसानों के हित में चलाएं जा रहे योजनाओं को सराहा गया ओर किसानों को नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया गया।
