मुख्य समाचार

मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के सरक्षण व संबर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है – मनमोहन सिंह 

मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के सरक्षण व संबर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है – मनमोहन सिंह 
  • मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के सरक्षण व संबर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है – मनमोहन सिंह

कुल्लू, खबर आई

   उपमंडलाधिकारी निरमण्ड मनमोहन सिंह ने ऐतिहासिक बूढ़ी दिवाली निरमण्ड में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आज आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करने के उपरांत कहा कि महिलाओं का हमारी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण  व संबर्धन में अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के उप मंडल निरमंड की बूढ़ी दिवाली का ऐतिहासिक महत्व है। यह मेला जहाँ  हमारी समृद्ध संस्कृति के सरक्षण व संबर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है वहीं युवाओं को भी इससे रु ब रु करवाता है। उन्होंने कहा कि आज महिला मंडलो की लोक नृत्य प्रतियोगिता में  महिलाओं द्वारा विलुप्त हो रहे गानों व पारम्परिक नाटियों का प्रदर्शन सराहनीय है।
उन्होंने इस अवसर पर उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस समिति निरमंड द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया तथा स्वंय भी रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए निरमण्ड में उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस सोसायटी का गठन किया गया है। उन्होंने लोगों से भी पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस समिति से जुड़ने का आवाहन किया। मनमोहन सिंह ने इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।
 इस अवसर पर नगर पंचायत निरमण्ड की अध्यक्ष ममता रानी, तहसीलदार जयगोपाल शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी निरमण्ड व स्थानीय पंचायत प्रधान  व अन्य उपस्थित थे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts