कर्मचारी महासंघ खंड औट के सदस्यों ने सुक्खू सरकार का किया धन्यवाद

कर्मचारी महासंघ खंड औट के सदस्यों ने सुक्खू सरकार का किया धन्यवाद

कर्मचारी महासंघ खंड औट के सदस्यों ने सुक्खू सरकार का किया धन्यवाद –

 

ललित ठाकुर, खबर आई

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ खंड औट के सदस्यों ने आज होली के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के तमाम कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली के अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और सुक्खू सरकार का दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 1लाख 36 हजार कर्मचारियों के बुढ़ापे को सुरक्षित करते हुए 20 वर्ष बाद पुरानी पेंशन बहाल की है।

इस अवसर पर खंड औट के अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महासचिव लाभ सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ललित शर्मा, जिला प्रवक्ता मोहन सिंह सकलानी, फतेह सिंह, अनीता शर्मा, सुरेश कुमार, मनोज शर्मा, मनोज ठाकुर कोषाध्यक्ष, विनोद ठाकुर, वेदव्यास, किरण देवी प्रधान महिला मोर्चा, सुधा शर्मा, अरुण वर्मा, नीलमणी, बालम राम वर्मा, हेमंत कुमार, नरेश ठाकुर, गुलाब सिंह, ललित ठाकुर, टेक सिंह, कन्हैया लाल, भादर सिंह, प्रताप सिंह आदि अन्य कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार का आभार प्रकट करते हुए होली के इस अवसर पर प्रदेश के कर्मचारियों के परिवारों की खुशी को दोगुना किया। इस ऐतिहासिक कार्य हेतु खंड औट के तमाम कर्मचारी परिवार सहित हिमाचल प्रदेश सरकार के हमेशा आभारी रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों के बुढ़ापे की चिंता करते हुए और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया है। यहां एक ऐतिहासिक कदम है और उम्मीद जताई है कि जल्दी ही इसी माह मानक संचालन प्रक्रिया पुरानी पेंशन बहाली की जारी करके कर्मचारियों का सामान्य भविष्य निधि खाता खोलकर कटौती शुरू हो जाएगी।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts