2018 की तर्ज पर बंजार, तीर्थन मंगलौर खंडो के शेष बचे 8 देवी देवताओं को दशहरे के लिए विधिवत निमंत्रण भेजे दशहरा समिति कुल्लू – देव समाज बंजार 

2018 की तर्ज पर बंजार, तीर्थन मंगलौर खंडो के शेष बचे 8 देवी देवताओं को दशहरे के लिए विधिवत निमंत्रण भेजे दशहरा समिति कुल्लू – देव समाज बंजार 
  • 2018 की तर्ज पर बंजार, तीर्थन मंगलौर खंडो के शेष बचे 8 देवी देवताओं को दशहरे के लिए विधिवत निमंत्रण भेजे दशहरा समिति कुल्लू – देव समाज बंजार

 खबर आई, नवल किशोर चौहान बंजार

उप मंडल मुख्यालय बंजार में देवी देवता कारदार संघ खंड बंजार खंड तीर्थन खंड मंगलौर के 50 से अधिक देवी देवताओ के कारदारो खंड प्रधानो खंड कार्यकारिणी के सदस्यों जिला प्रतिनिधियों ने संयुक्त बैठक में उपायुक्त कुल्लू द्वारा दशहरा उत्सव 2024 के आयोजन को लेकर जिला कारदार संघ कुल्लू को भेजे गए पत्र पर देव समाज से जुड़े चार बिंदुओं पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई तीनों खंडो की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता उप मंडल अधिकारी नागरिक बंजार पंकज शर्मा ने जिसमें जिला कारदार संघ कुल्लू के महासचिव टी सी महंत ने वतौर जिला पर्यवेक्षक भाग लिया जब बंजार खंड के अध्यक्ष सत्यदेव नेगी ने मेजबानी की इस बैठक में निम्नलिखित चार बिंदुओं पर खुलकर चर्चा हुई।

1. बिना निमंत्रण पत्र के दशहरा ग्राउंड में बैठने के कारण उत्पन्न विवाद –

2. वाहनों के माध्यम से निमंत्रित देवी देवताओं जो वाहनों के माध्यम से कुल्लू पहुंचते हैं –

3. ऑनलाइन नजराना राशि हस्तांतरित करने –

4. दशहरा उत्सव समिति में नए देवी देवताओं के पंजीकरण हेतु देव समाज द्वारा निर्धारित प्रक्रिया नियमो परंपराओ जैसे चार बिंदुओं पर 3 घंटे तक चर्चा की गई निर्णय लिया गया कि उपायुक्त कुल्लू द्वारा भेजे गए चार में से तीन बिंदुओं पर कड़ाई से अमल करने के प्रस्ताव पारित किए गए। जबकि बिना निमंत्रण के 2019 से दशहरा में भगवान रघुनाथ एवं 18 करडू देवी देवताओं के मिलन को उपरोक्त तीनो खंडो से लगातार जा रहे देव समाज में मान्यता प्राप्त 8 देवी देवताओं को दशहरा उत्सव 2018 की तर्ज पर निमंत्रण पत्र भेजने वारे अध्यक्ष दशहरा उत्सव समिति कुल्लू एवं मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा पर्यटन वन एवं परिवहन की अनुमति के लिए उपायुक्त कुल्लू के माध्यम से प्रस्ताव भेजने सामूहिक निर्णय लिया गया। ताकि कारदार संघ के उपरोक्त खंडो में पंजीकृत देवी देवताओं के कारदारो में तकरार उत्पन्न ना हो सके क्योंकि देवी देवता कारदार संघ जिला कुल्लू पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि दशहरा उत्सव में देवी देवताओं को निमंत्रण जारी करने का अधिकार केवल अध्यक्ष दशहरा उत्सव समिति कुल्लू का ही रहता है। दशहरा उत्सव समिति ही देवी देवताओं के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करती है। उसी तर्ज पर उपरोक्त तीन खंडो के 50 से अधिक कारदारो ने बैठक में यही सुझाव रखा कि दशहरे में देवी देवताओं को निमंत्रण देने का अधिकार केवल अध्यक्ष दशहरा उत्सव समिति कुल्लू का ही है।

जिला प्रशासन भी दशहरा समिति के अध्यक्ष की अनुमति से सभी निर्णय लेता है। कारदारो ने संयुक्त रूप से कहा अगर अध्यक्ष दशहरा उत्सव समिति कुल्लू उपरोक्त खंडो में पंजीकृत निमंत्रण पत्र की प्रतीक्षा में शेष बच्चे आठ देवी देवताओं को निमंत्रण देते है। वो देव समाज के लिए स्वागत योग्य निर्णय होगा। जिसमें उपरोक्त खंडो की खंड कार्यकारिणी को कोई भी आपत्ति नहीं होगी।

अगर बैठाने के लिए ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में पर्याप्त स्थल नहीं है तो वर्ष 2019 से लगातार दशहरा को जा रहे बिना निमंत्रण के आठ देवी देवताओं को राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के परागण सहित दूसरी जगह जहां पर भी प्रशासन को उचित लगे बैठने की व्यवस्था की जा सकती है, आदि सुझाव प्रशासनिक अधिकारी के समक्ष कारदारो ने रखें।

वही इस बैठक के माध्यम से प्रस्ताव पारित किया गया कि दशहरा उत्सव 2023 के दौरान भीषण आगजनी के कारण बंजार खंड के आराध्या देवताओं महर्षि मारकंडे पेडचा मूल शेषनाग जिभी की क्षतिपूर्ति के लिए जो राहत प्रकरण उपायुक्त कार्यालय में भेजे जा चुके हैं। उन पर शीघ्र देव हित में निर्णय लेकर उचित रात राशि जारी की जाए।

इसके अतिरिक्त दशहरा को प्रस्थान करने के लिए 9 से 12 अक्टूबर तथा 19 से 22 अक्टूबर तक वापसी पर जिन पुलिस थानों से होकर देव यात्रा गुजरे उन थानों में निरंतर पुलिस गशत सुनिश्चित की जाए। लारजी पान विद्युत परियोजना परिसर से गुजरने वाले पैदल रास्ते को देवी देवताओं की यात्रा के लिए दुरुस्त किया जाए। इस बैठक में खंड प्रधानों को जानकारी दी गई की सुरक्षा की दृष्टि से तथा दशहरा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में बैठक बुलाई है।

इस बैठक में खंड विकास अधिकारी बंजार नायब तहसीलदार बंजार जिला कारदार संघ कुल्लू के महासचिव टीसी मंहत खंड प्रधान सत्यदेव नेगी खंड प्रधान जीवन शर्मा खंड प्रधान संगत राम जिला प्रतिनिधि गोपी चौहान चेतन शर्मा टेकराम गुलाबू राम ख्यालीराम शर्मा मानसिंह सचिव गोपाल सचिन लाल सिंह साहित तीनों खंडो बंजार तीर्थन मंगलौर आदि के 50 से अधिक देवी देवताओं के कारदारो ने संयुक्त रूप से लिया।

 

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *