मुख्य समाचार

द्रंग युवा मोर्चा  मंडल ने युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई धूमधाम से 

द्रंग युवा मोर्चा  मंडल ने युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई धूमधाम से 
  • द्रंग युवा मोर्चा  मंडल ने युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई धूमधाम से –

मंडी, खबर आई पद्धर

उपमंडल पद्धर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्रंग मंडल की बैठक बस स्टैंड स्थित पद्धर फ्रेंड्स कैफे में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तुलसी राम ने की। इस बैठक के दौरान शुक्रवार को युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।

इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे युवा मोर्चा के अध्यक्ष तुलसी राम ने कहा कि सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीख लेनी चाहिए वह उनके विचारों को और सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारना चाहिए इस बैठक में मंडल भाजपा के महामंत्री सुरेश कटारिया भी शामिल थे। इस बैठक में आगामी युवा मोर्चा के कार्यों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जल्द ही युवा मोर्चा एक नव मतदाता सम्मेलन द्रंग विधानसभा क्षेत्र में करने जा रहा है यह सम्मेलन पूरे प्रदेश में  मनाया जा रहा है।

इस बैठक में युवा मोर्चा महामंत्री  नरेंद्र ठाकुर, दिंवाशू शर्मा उपाध्यक्ष विजय, महेश, प्रेम, भवन यशवंत, सोशल मीडिया रमेश कुमार, दिवान ठाकुर व किशन, प्रभात, सीता राम जमवाल, अतुल शर्मा, राहुल व विशाल आदि कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

 

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts