मुख्य समाचार

द्रंग मण्डल भाजपा की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

द्रंग मण्डल भाजपा की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा
  • द्रंग मण्डल भाजपा की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

मंडी, खबर आई पधर

द्रंग मण्डल भाजपा की एक विशेष बैठक वन विश्राम गृह द्रंग में वीरवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता द्रंग मण्डल के अध्यक्ष दलीप कुमार ने की जबकि बैठक में विशेष रूप से द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने शिरकत की। इस बैठक में द्रंग मण्डल की कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, पंचायत प्रतिनिधि सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। बैठक में 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर विशेष चर्चा की गई। वही देश में भाजपा सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर देश में क्या क्या कार्य हुए उनमें भी चर्चा की गई। वही प्रदेश की पूर्व में रही जय राम ठाकुर की सरकार ने क्या कार्य किये है उनको लोगों के बीच कैसे पहुंचाया जाए इस पर चर्चा की गई।

विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर ने कहा कि केंद्र की वर्तमान और प्रदेश भाजपा की पूर्व सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर घर जाकर लोगों को बताना हम सब कार्यकर्ताओं का काम है। वही उन्होंने कार्यर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी कार्य मे जुट जाएं क्योकि 2024 में लोकसभा के चुनाव होने है मंडी से किसी भी प्रत्याशी को टिकट दें हम सब मिलजुलकर कार्य करेंगे। वही उन्होंने कहा कि 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार केंद्र में बनेगी।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts