सुक्खू राज में द्रंग विधानसभा को मिलेगी विकास में गति – वामन देव ठाकुर

सुक्खू राज में द्रंग विधानसभा को मिलेगी विकास में गति – वामन देव ठाकुर

मंडी (खबर आई पधर )

सुक्खू राज में द्रंग विधानसभा को मिलेगी विकास में गति – वामन देव ठाकुर

द्रंग ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की नवगठित कैबिनेट को बधाई देते हुए एक सशक्त सरकार बनने का दावा किया है।
बामन देव ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संतुलित मंत्रिमंडल का गठन कर प्रदेश को आगे ले जाने की नींव रखी है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बेहद अनुभवी और योग्य और ईमानदार हैं। उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री ने जनहित और प्रदेश हित में जो निर्णय लिए हैं वह सराहनीय है। प्रदेश में 5 साल बाद आम जनता की सरकार की झलक दिखाई देने लगी है।
बामन देव ठाकुर ने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार ने फिजूलखर्ची के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर प्रदेश की वित्तिय दशा को बिगाड़ कर रख दिया था। चुनावी वर्ष में बिना बजट प्रावधान के धड़ाधड़ संस्थान खोलने की अधिसूचना जारी की गई थी। जिनका सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार सरकार ने रिव्यु लिया है।
जहां-जहां जरूरत होगी डिनोटिफाई किए गए संस्थानों को बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की रहनुमाई में द्रंग विधानसभा क्षेत्र में भी विकास को गति मिलेगी। पूर्व की बीजेपी सरकार के समय में ठप्प पड़े विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts