मुख्य समाचार

आईजीएमसी के 36 विभागों के डाक्टरों जायेगे लंबी छुट्‌टी

आईजीएमसी के 36 विभागों के डाक्टरों जायेगे लंबी छुट्‌टी

आईजीएमसी के 36 विभागों के डाक्टरों जायेगे लंबी छुट्‌टी –

    38 दिन के बाद लौटेंगे ड्यूटी पर

   हिमाचल के सबसे बड़े हॉस्पिटल आईजीएमसी के डॉक्टर लंबी छुट्‌टी पर जा रहे हैं। ऐसे में मरीजों को आज से अपने डॉक्टरों को कमी खेलेगी। उन्हें करीब एक महीना काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। हालांकि 50% स्टाफ जो पहले से छुट्टी पर था, उसकी वापसी हो गई है, लेकिन आज से बाकी डॉक्टर छुट्टी पर चले गए हैं।
    जो मरीज गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और रूटीन चैकअप के लिए आईजीएमसी आते हैं या दूरदराज के इलाकों से आते हैं, उन्हें उनके डॉक्टर नहीं मिलेंगे। हालांकि इस दौरान ड्यूटी कर रहे दूसरे डॉक्टर मरीजों के इलाज के लिए हॉस्पिटल में होंगे, लेकिन जो मरीज एक ही डॉक्टर से इलाज करा रहे हैं, उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है। अब दूसरे डॉक्टर से इलाज करवाना पड़ेगा। इसके अलावा मरीजों को अपनी बारी के इंतजार में लंबी लाइन में लगना पड़ेगा।

  आईडीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. सीता ठाकुर का कहना है कि डॉक्टरों का यह अवकाश प्रतिवर्ष होता है। सर्दियों के समय में कम मरीज अस्पताल में पहुंचते हैं, इसलिए सर्दियों में डॉक्टरों को छुट्टी पर भेजा जाता है। मरीजों को थोड़ा इंतज़ार जरूर करना पड़ता है, लेकिन 50 फीसदी डॉक्टर हमेशा अस्पताल में उपलब्ध रहते हैं।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts