मुख्य समाचार

14 दिनों बाद मिला मृतक रिबिका का सिर

14 दिनों बाद मिला मृतक रिबिका का सिर

झारखंड (खबर आई संवाद सूत्र)

14 दिनों बाद मिला मृतक रिबिका का सिर –

   पति ने किए थे रिबिका के 50 टुकड़े-

     दिल्ली श्रद्धा हत्याकांड से भी अधिक क्रूरता से की गई हत्या में पति ने पत्नी के किया 50 टुकड़े। यह हत्याकांड का मामला साहिबगंज की रिबिका का सिर उसकी हत्या के करीब 14 दिन बाद पुलिस को मिला है। सिर को तालाब में फेंका दिया गया था। दिलदार अंसारी ने परिवार और दोस्त के साथ मिलकर पहले रिबिका पहाड़िन की हत्या की। फिर शव की चमड़ी निकालकर 50 टुकड़े किए थे। इसके बाद इन टुकड़ों को अलग-अलग जगह पर फेंक दिया था।

    रिबिका पहाड़िन ने परिवार के खिलाफ जाकर करीब डेढ़ महीने पहले दिलदार अंसारी से लव मैरिज की थी। दोनों में आपसी झगड़े के कारण 17 दिसंबर को दिलदार अंसारी ने रिबिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए दिलदार और उसके परिवार ने रिबिका के शव के 50 टुकड़े किए। लाश के टुकड़ों को मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंक दिए। जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे। जब लोगों ने कुत्तों को इंसान का मांस खाते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
   पुलिस ने शक के आधार पर दिलदार अंसारी को पकड़ा था। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने दिलदार की मां मरियम निशा, उसके मामा और दोस्त समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 23 दिसंबर तक मरियम निशा और शव के टुकड़े करने वाले दिलदार के मामा मोईनुल के दोस्त मैनुल हक मोमिन को रिमांड पर रखा। उनसे रिबिका को मारने के कारणों को उगलवाने की कोशिश की गई। दिलदार अंसारी की मां ने रिबिका के लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपने भाई मोइनुल अंसारी को 20 हज़र की सुपारी दी थी।
      रिबिका पहाड़िया के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि रिबिका की तरह जिस तरह क्रूरता से हत्या हुई, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हत्यारों ने रिबिका के शरीर से चमड़ी तक छील डाली। शव के जितने छोटे-छोटे टुकड़े किए गए हैं, उसे देखकर लगता है कि काटने में 7 से 8 घंटे लगे हाेंगे। शव को इलेक्ट्रिक कटर से टुकड़े किए गए है। पुलिस बाकी टुकड़ों की तलाश में जुटी हुई है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts