6 माह से लापता बुजुर्ग लाहुली देवी का मिला शव

6 माह से लापता बुजुर्ग लाहुली देवी का मिला शव

6 माह से लापता बुजुर्ग लाहुली देवी का मिला शव –

कुल्लू, खबर आई

जिला मुख्यालय के चंजड़ गांव से लगभग 6 माह पहले लापता हुई महिला का शव शुक्रवार को घर से महज 4 किमी दूर बगीचे में मिला। उल्लेखीय है कि करीब 85 वर्षीय लाहुली देवी कुल्लू के चंजड गांव से लापता
हुई थी। महिला की तलाश परिजनों के साथ साथ पुलिस ने भी की थी, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया था। लिहाजा शुक्रवार को बुजुर्ग महिला का शव गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर छरूडू के पास एक बगीचे से बरामद हुआ है। महिला का शव बगीचे में कैसे आया और महिला के साथ क्या हादसा हुआ, इसको लेकर अब पुलिस तहकीकात करने में जुट गई है। जबकि महिला का शव पूरी तरह से सड़ गल चुका है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लोगों ने जब यहां बगीचे में शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान परिजनों को सूचना दी गई और परिजनों ने महिला के शव की शिनाख्त की। हालांकि परिजनों द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। लेकिन पुलिस उसके बावजूद भी इस मामले की हर पहलू से जांच करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार 85 वर्षीय लाहुली देवी निवासी चंजड, कुल्लू अचानक 6 महीने पहले घर से लापता हो गई थी। उसके बाद महिला का कोई अता पता नहीं चल पा रहा था। जिसकी परिजनों ने पुलिस थाना कुल्लू में भी शिकायत दर्ज करवाई थी।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts