भाजपा में काली भेड़ों की गिनती शुरू, चार बागियों को छ: साल के लिए किया निष्कासित

भाजपा में काली भेड़ों की गिनती शुरू, चार बागियों को छ: साल के लिए किया निष्कासित

 भाजपा में काली भेड़ों की गिनती शुरू, चार बागियों को छ: साल के लिए किया निष्कासित –

विधानसभा चुनावों में पार्टी के विरुद्ध दुष्प्रचार करने का लगाया आरोप –

शिमला,खबर आई सूत्र

  पार्टी के विरुद्ध चुनाव में प्रचार करने पर भाजपा हाईकमान ने 4 सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।  उन पर हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप है। निष्कासित सदस्यों में टेकचंद चंदेल नालागढ़, अनु ठाकुर आनी, बालक राम ठाकुर बंजार और आनी से महेंद्र ठाकुर शामिल हैं। इन चारों को पार्टी हाईकमान ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है

चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी जल्द हार के कारणों की समीक्षा करके पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 4 कार्यसमिति सदस्य को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कश्यप ने कहा कि पार्टी की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts