कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह बोले, कौल सिंह ठाकुर चुनाव जीत जाते तो आज सुखविंदर सिंह सुक्खू की जगह मुख्यमंत्री होते

कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह बोले, कौल सिंह ठाकुर चुनाव जीत जाते तो आज सुखविंदर सिंह सुक्खू की जगह मुख्यमंत्री होते
  • कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह बोले,कौल सिंह ठाकुर चुनाव जीत जाते तो आज सुखविंदर सिंह सुक्खू की जगह मुख्यमंत्री होते

मंडी,खबर आई पधर

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में भले ही कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्ता में आई है। लेकिन द्रंग विधानसभा क्षेत्र की सीट हारने का बहुत दुःख हुआ है। बड़े अफसोस कि बात है कि कौल सिंह ठाकुर जैसे वरिष्ठ नेता जो 8 मर्तबा विधायक, चार बार मंत्री, विधानसभा स्पीकर और पार्टी के अध्यक्ष रहे। द्रंग के मतदाताओं ने इतने वरिष्ठ नेता हार गए।
उन्होंने कहा कि कौल सिंह ठाकुर चुनाव जीते होते तो आज सुखविंदर सिंह सुक्खू की जगह मुख्यमंत्री होते।
सीएम सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह दौरान मुझे कौल सिंह ठाकुर रास्ते मे मिले। उस दौरान मैंने कहा कि चुनाव जीते होते तो सुक्खू की जगह आप मुख्यमंत्री की शपथ ले रहे होते। जिस पर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि यह सब भाग्य की बात है।  सुक्खू जी के भाग्य में मुख्यमंत्री बनना लिखा था और मुख्यमंत्री बने।

पधर में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि अब द्रंग की जनता को अपने किए का पछतावा हो रहा है। वहीं प्रदेश भर में लोगों को इस बात का अफसोस है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्व. राजा वीरभद्र सिंह के बाद कौल सिंह ठाकुर सबसे सीनियर नेता हैं। उनके अनुभव का सरकार को लाभ मिलेगा। उन्हें एक अच्छे पद की कमान सौंपे जाने की पैरवी सीएम के समक्ष की जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा कहे गए इन शब्दों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की आंखों से आंसू छलक पड़े।प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर चेतराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मेहनत से पार्टी का कार्य करें। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पहला पेज 30 तारीख को कश्मीर में संपन्न हो रहा है। दूसरे फेज में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम देशभर में शुरू किया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने अपनी हार का जिम्मा अपने ऊपर लिया। उन्होंने कहा कि इसमें कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। जो भी कमी है वह मेरे से रही होगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास उनका ध्येय रहा है। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निराकरण को लेकर वह हमेशा तत्पर रहेंगे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts