मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री सुक्खू के कड़े आदेश सेवाविस्तार व पुनर्राेजगार प्राप्त तीन अधिकारीयो को पद से हटाया –

मुख्यमंत्री सुक्खू के कड़े आदेश सेवाविस्तार व पुनर्राेजगार प्राप्त तीन अधिकारीयो को पद से हटाया –

शिमला ( खबर आई )

मुख्यमंत्री सुक्खू के कड़े आदेश सेवाविस्तार व पुनर्राेजगार प्राप्त तीन अधिकारीयो को पद से हटाया –

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के कड़े तेवरों व आदेशों के बाद सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवाएं दे रहे तीन अधिकारियों की बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए। उल्लेखनीय है कि पदभार संभालते ही मुख्यमंत्री
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में दिए गए सेवाविस्तार और पुनर्राेजगार को खत्म करने के आदेश दिए थे। जिस अमल करते हुए कार्मिक विभाग ने वीरवार को लोकनिर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (वास्तुकार) सेंट्रल जोन नंद लाल के सेवाविस्तार को समाप्त कर दिया है। इनके अलावा राज्य सचिवालय सेवाओं से सेवानिवृत्त दो अधिकारियों रामकृष्ण वर्मा और दीवान नेगी के पुनर्राेजगार को भी समाप्त कर दिया है। गौरतलब है कि पूर्व सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधान निजी सचिव दीवान नेगी को 30 सितंबर 2023 तक और वरिष्ठ विशेष निजी सचिव रामकृष्ण वर्मा को 31 जून 2023 तक पुनर्राेजगार दिया था। जिसे खत्म कर दिया गया।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts