मुख्य समाचार

ऋद्धि सिद्धि फाउंडेशन ने विश्व तम्बाकू दिवस बड़े धूमधाम से मनाया, बच्चों को इस नशे से दूर रहना चाहिए – पुष्पा शर्मा, प्रबंधक निर्देशक 

ऋद्धि सिद्धि फाउंडेशन ने विश्व तम्बाकू दिवस बड़े धूमधाम से मनाया, बच्चों को इस नशे से दूर रहना चाहिए – पुष्पा शर्मा, प्रबंधक निर्देशक 
  • ऋद्धि सिद्धि फाउंडेशन ने विश्व तम्बाकू दिवस बड़े धूमधाम से मनाया, बच्चों को इस नशे से दूर रहना चाहिए – पुष्पा शर्मा, प्रबंधक निर्देशक

कुल्लू, खबर आई

आज ऋद्धि सिद्धि फाउंडेशन ने विश्व तम्बाकू दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाली के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में मनाया गया। इस उपलक्ष में बच्चों ने बहुत सुन्दर और शानदार चित्रकला का प्रदर्शन किया गया इस में सब बच्चों ने अपनी चित्रकला से सब का मन मोह लिया। पाठशाला की मुख्या अध्यापिका पुष्पा पठानिया जी भी उपस्थित रही इस कार्यकर्म की मुख्या अतिथि कल्पना ठाकुर जी जो किसी परिचय के महोताज़ नहीं है। उन्होंने बच्चों को अपना प्यार और आशीर्वाद देकर नशे से दूर रहने का सन्देश दिया।

उन्होंने बच्चों को मॉडलिंग व रेम्प वाक के बारे भी विस्तार से जानकारी दी। कल्पना जी कुल्लू ही नहीं पुरे विश्व में अपनी पहचान मॉडलिंग में बना चुकी है, जो हम सब के लिए प्रेरणादायक है। इस कार्यक्रम में संजू पॉल मेडम जी जो एक महान चित्रकार है। उन्होंने भी एक जज के तौर पर हिस्सा लिया और बच्चों को चित्रकला के प्रति प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में कुमारी कशिश प्रथम कुमारी महक ठाकुर दूसरे स्थान पर व राघव ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस इस उपलक्ष्य में कल्पना ठाकुर जी ने बच्चों को मैडल व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को अपना प्यार व आशिर्वाद के तौर पर सब चित्रकार बच्चों को 100, 100 रूपये देने का निर्णय लिया। स के लिए संस्था संजू पॉल मैडम का धन्यवाद करती है। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष पुष्पा शर्मा ने भी बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया अगर बच्चों को नशे से दूर रखना हो तो उन को संगीत कला और खेल कूद की तरफ भी प्रोत्साहित करवाना पड़ेगा। आज समाज को नशे ने खोखला कर दिया है। इस नशे का बच्चों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस लिए हर पाठशाला में नशे से जागरूकता कार्यकर्म होते रहने चाहिए। इस मौके पर संस्था की सचिव लीला ठाकुर व लता कश्यप भी उपस्थित रही।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts