
- देश के लिए आइस हॉकी खेलने का लक्ष्य रखें बच्चे – राहुल कुमार, उपायुक्त
-
केलंग मे पहली बार शुरू हुआ 7 दिवसीय आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर
लाहुल स्पीति, खबर आई ब्यूरो
जिला मुख्यालय केलंग के जी एस एस स्कूल मे केलांग पंचायत और आइस हॉकी संघ लाहुल स्पीति के सौजन्य से
घाटी के स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर बच्चों के लिए आइस हॉकी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। लाहुल घाटी मे आइस हॉकी खेल को बढावा देने के लिए पहली बार लाहुल घाटी में आयोजित किया 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिसके शुभ अवसर पर जिला उपायुक्त राहुल कुमार ने इस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।
इस मौके पर आयोजक एवं ग्राम पंचायत केलांग के प्रधान सोनम जांगपो ने बताया है कि लंबे समय से लाहुल घाटी में आइस हॉकी को बढावा देने के लिए आइस हॉकी संघ लाहुल स्पीति ने पहल की थी जिसको हमारे साथियों ने दिन रात कड़ाके की ठंड में मेहनत से तैयार किया है। उन्होंने बताया स्पीति घाटी में आइस हॉकी खेल का प्रयास युवाओं को इस खेल में आगे लाने के लिए सफल रहा है जिससे खिलाडियों को जिले, प्रदेश और देश को आइस हॉकी खेल में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है। अब लाहुल मे भी इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से लड़के, लड़कियों को आइस हॉकी खेल में आगे जाने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहली 7 दिवसीय आइस हॉकी प्रशिक्षण कार्यक्रम मे करीबन 50 बच्चों ने भाग लिया है। जिसके लिए आइस हॉकी संघ लाहुल स्पीति की तरफ से केसंग दिकित बच्चों को प्रशिक्षण दे रहीं हैं।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त राहुल कुमार ने आयोजकों की मेहनत को सहारा और उनकी पीठ थपथपाई।
उन्होंने बताया कि बच्चों को इसी तरह बढ़ चढ़ कर इस खेल में आगे आना चाहिए ताकि वह अपने प्रदेश और देश के लिए इस खेल में प्रतिनिधित्व कर सके। जिले मे विंटर स्पोर्ट्स वा अन्य खेलों को बढावा देने के लिए प्रशासन हमेशा जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने आइस हॉकी खेल को बढावा देने के लिए युवाओं को मदद के लिए आवाहन किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य रमेश लाल, डी पी सोनम, उपप्रधान नावंग छेरिंग मौजूद रहे। सफल आयोजन के लिए केलंग वार्ड से जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध ने ग्राम पंचायत केलंग, वालंटियरस व आइस हॉकी संघ लाहुल स्पीति का बधाई एवं धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए खेलों का आयोजन जरूरी है।