मुख्य समाचार

धार स्कूल के बच्चों ने पृथ्वी दिवस ओर पृथ्वी को बचाने का दिया सन्देश 

धार स्कूल के बच्चों ने पृथ्वी दिवस ओर पृथ्वी को बचाने का दिया सन्देश 

धार स्कूल के बच्चों ने पृथ्वी दिवस ओर पृथ्वी को बचाने का दिया सन्देश

मंडी, खबर आई पधर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार में विश्व पृथ्वी दिवस प्रधानाचार्य विजय कपूर की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमें बच्चों द्वारा पृथ्वी को बचाने के लिए इसमें जलवायु परिवर्तन जैसे भयानक खतरों के बारे में रैली व चित्रकला के माध्यम से जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य विजय कपूर पृथ्वी दिवस पृथ्वी को बचाने के लिए वायुमंडल में होने वाले परिवर्तन को लेकर विशेष रूप से इस पृथ्वी को हरा भरा करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। ताकि वायुमंडलीय परिवर्तन को संतुलित किया जा सके। जैसे-जैसे पृथ्वी पर वायुमंडल परिवर्तन आ रहा है उसी के कारण महासागरों का जल स्तर निरंतर बढ़ रहा है। जिसके कारण पृथ्वी के अस्तित्व को खतरा पैदा हो चुका है।

अतः हमें इस समस्या से निपटने के लिए अपनी पृथ्वी को बचाने के लिए जो प्राकृतिक ससाधनों का प्रयोग आवश्यकता व सीमित मात्रा में करना होगा। इसके साथ ही परमाणु युद्ध जैसे भयानक खतरों से पृथ्वी को बचाना होगा। कहा कि आने वाली पीढ़ियों को इस खतरे से आगाह करते हुए बच्चों ने प्रभारी अरूण कुमार व सह प्रभारी प्रीति की अगुवाई में नारा लेखन व रैली का आयोजन किया।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts