मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने आज  लगवैली में 4 कऱोड़ 60 लाख रुपये की लागत के 33/11 केवी के विद्युत उप केन्द्र का लोकार्पण किया

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने आज  लगवैली में 4 कऱोड़ 60 लाख रुपये की लागत के 33/11 केवी के विद्युत उप केन्द्र का लोकार्पण किया

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने आज  लगवैली में 4 कऱोड़ 60 लाख रुपये की लागत के 33/11 केवी के विद्युत उप केन्द्र का लोकार्पण किया –

कुल्लू, खबर आई

सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस विद्युत उपकेंद्र के आरम्भ होने से लग वैली की सभी 13 पंचायतों के लोग लाभन्वित होंगे और क्षेत्र के लोगो की निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस के आरंभ होने से लग वैली के विद्युत उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी और लगवैली कि विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ होगी।
उन्होंने ने कहा कि विद्युत प्रणाली सुधार योजना के तहत बनाये गए। इस विद्युत उप केंद्र से शालंग,दलीघाट, भल्याणी व बड़ाई के लिए 11 केवी के अलग अलग  4 विद्युत फीडर निकाले गये हैं।
अधीक्षण अभियंता विद्युत मंडल कुल्लू आर एस ठाकुर ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य का स्वागत किया।उन्होंने कुल्लू विद्युत मण्डल में विद्युत सुदृढ़ीकरण के लिए किये जा रहे कार्य की जानकारी दी।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सेसराम, बरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द ठाकुर,अधिशाषी अभियंता विद्युत आयुष मिन्हास, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विनय हाजरी, सहायक अभियंता विमला बोद्ध व विमल प्रकाश, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts