हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री बोले भ्रष्टाचार सहन नहीं करेंगे, कर्मचारियों की डीए उम्मीद रही फिक्की

हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री बोले भ्रष्टाचार सहन नहीं करेंगे, कर्मचारियों की डीए उम्मीद रही फिक्की
  • हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री बोले भ्रष्टाचार सहन नहीं करेंगे –

  • कर्मचारियों की डीए उम्मीद रही फिक्की

     

हमीरपुर खबर आई

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्ण पूर्ण राजस्व दिवस राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन मुख्यमंत्री के गृह जिला मुख्यालय पर हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के मैदान में हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, महिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। परेड के बाद लगभग एक दर्जन विभागों ने झांकियों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की शानदार झलक पेश की।

विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दल और संस्थाओं के कलाकार लोक संस्कृति की शानदार झलक पेश करते नजर आए। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में 500 मेगावॉट की शो योजनाएं स्थापित की जाएंगी। जिन पर आगामी वित्तीय वर्ष से कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा प्रदेश में नई निवेश नीति बनाई जाएगी। जबकि युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए बिना ब्याज के ऋण प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को गांव स्तर तक रोजगार के साधन उपलब्ध हो सके।

हालांकि इस मौके पर प्रदेश भर के कर्मचारियों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री डीए की किस्त देने की घोषणा करेंगे। लेकिन मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कोई घोषणा नहीं की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि वह सुख के लिए सत्ता में नहीं आए हैं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरते में सहन नहीं किया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग का कामकाज निलंबित किया जा चुका है। विशेष बच्चों के लिए वृद्धा आश्रम के लिए और शक्ति सदनों के लिए त्योहारों और अन्य कार्यक्रमों पर योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश के किसानों और बागवानों के फलों के रेट निर्धारित किए जाएंगे, यह उनकी सहमति से होगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के आईजीएमसी, टांडा मेडिकल कॉलेज व हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू की जाएगी। ताकि लोगों को यहीं पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके और लोगों को बड़े अस्पतालों में जाकर आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

सुक्खू ने पूर्व की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। पिछली भाजपा सरकार ने बजट का प्रावधान किए बिना ही सैकड़ों संस्थान खोल दिए। जिससे 5000 करोड़ का आर्थिक वित्तीय बोझ बढ़ गया। जबकि भाजपा की पूर्व सरकार करोड़ों का कर्ज छोड़कर गई है। कहा कि कर्मचारियों व पेंशनरों के डीए और एरियर का 4430 करोड़ और 5000 करोड़ का बकाया है। कहा कि एनपीएस कर्मचारियों का केंद्र के पास 8000 करोड़ फंस चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने का वायदा पूरा किया गया है। इससे प्रदेश के 1 लाख 36000 कर्मचारियों को फायदा होगा। कहा कि प्रदेश की विकास की गाथा कर्मचारी और अधिकारी लिखते हैं। ऐसे में उनका ख्याल रखना भी सरकार की जिम्मेदारी होती है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान सहित अनेकों विधायक व सरकार के अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts