मुख्य समाचार

लारी से शुरू हुआ blue sheep (भरल) और Ibex (तंगरोर) की जनगणना 

लारी से शुरू हुआ blue sheep (भरल) और Ibex (तंगरोर) की जनगणना 
  • लारी से शुरू हुआ blue sheep (भरल) और Ibex (तंगरोर) की जनगणना

लाहुल स्पीति, खबर आई काजा

वन्य प्राणी मंडल स्पीती के फील्ड स्टाफ और NCF के स्टाफ ने Blue sheep और Himalayan Ibex की संख्या गिनती का कार्य शुरू कर दिया है। डीएफओ मानेद्र जावड़े ने कहा कि यह कार्य प्रति वर्ष किया जाता है ताकि ब्लू शिप और आईबेक्स की संख्या का अनुमान लगाया जा सके और इन प्रजातियों के संवर्धन के लिए योजना बनायी जा सके। इस वर्ष इन वन्य प्रजातियों की संख्या गणना पूरे स्पीती घाटी में की जाएगी और इस गणना में स्थानिक लोगों भी शामिल किया जाएगा। यह गणना १६ मई से पंधरह दिनों तक की जाएगी। Blue sheep (भरल) और Himalayan Ibex (तंगरोर) हिम तेंदुए के प्रमुख खाद्य है और हिम तेंदुए के संवर्धन के लिए इन दोनों प्रजातियों का अधिक तादाद में होना अति आवश्यक है। इन प्रजातियों की गणना double observer सर्वे के माध्यम से की जाति है, जिसमे २ निरीक्षक एक साथ वन्य प्राणियों की गणना करते है और कोई भी निरीक्षक दूसरे को प्राणियों के स्थान के बारे में नहीं बताता। इस प्रकार दोनों निरीक्षक अपने observations स्वतंत्रता से लिखते जाते है। यह तकनीक Global Snow Leopard Organization द्वारा विकसित की गई है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts