मुख्य समाचार

फिर नही सुलझा सीमेंट फैक्ट्री विवाद

फिर नही सुलझा सीमेंट फैक्ट्री विवाद

फिर नही सुलझा सीमेंट फैक्ट्री विवाद

50 दिनों से चला आ रहा है यह विवाद

  हिमाचल प्रदेश में अडानी ग्रुप की दो सीमेंट फैक्ट्रियों और ट्रक ऑपरेटरों के बीच चल रहा विवाद 50 दिन बाद भी सुलझ नहीं पाया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने दिल्ली से लौटने के बाद शिमला में कहा कि आज भी उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने दोनों ट्रक ऑपरेटर यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की है। एमएलए प्रायोरिटी मीटिंग के बाद वह खुद भी शाम को ट्रांसपोर्टरों से बैठक करेंगे।

राज्य सरकार तमाम प्रयासों के बावजूद इसका हल नहीं निकाल पा रही। ऐसे में ट्रांसपोर्टर उग्र रास्ता अपनाने की बात कह चुके हैं। उन्होंने 4 फरवरी को दाड़लाघाट और बरमाणा के अलावा दूसरे जिलों में भी चक्का जाम की चेतावनी दी है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts