मुख्य समाचार

पधर – चौहारघाटी में बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुई किसानों और बागवानों की नगदी फसलें

पधर – चौहारघाटी में बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुई किसानों और बागवानों की नगदी फसलें
  • पधर – चौहारघाटी में बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुई किसानों और बागवानों की नगदी फसलें –

मंडी, ललित ठाकुर खबर आई  पधर

उपमंडल पधर की चौहारघाटी में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों और बागबानों की नगदी फसलो को काफी नुकसान पहुंचा है।
लटराण पंचायत के किसान प्रताप सिंह ने बताया कि घाटी के किसानों ने अपने खेतों में बिजी गेंहू ,लहसुन, प्याज, सरसों, जौ, धनिया सहित नगदी फसल को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। वही इस ओलावृष्टि से कई घरों के छतों को भी नुकसान हुआ है। जिस कारण किसान और बागबान चिंता में है।
किसानों का कहना है कि गेंहू की फसल लगभग तैयार थी और एक माह बाद इसकी कटाई होनी थी, लेकिन भारी ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हो गई है।
वही इस ओलावृष्टि से बागवानो द्वारा तैयार की गई नगदी फसल भी तबाह हो गयी है। इन दिनों घाटी में सेब, प्लम, नाशपती, नाख सहित अन्य फसलों पर अंकुर लगने से से इन नगदी फसलो को नुकसान हुआ है।
किसानों ने उद्यान और कृषि विभाग ने आग्रह किया है कि घाटी का दौरा कर किसानों और बागवानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएं।
वही किसानों और बागबानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री से मदद की गुहार लगाई है।
इस ओलावृष्टि से ठंड का भी प्रकोप बढ़ गया है। हालांकि निचले क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि होने से लोगों का काफी नुकसान हुआ है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts