मुख्य समाचार

वाहनों के चालान के पैसों के हेराफेरी करने पर पुलिस के यातायात लिपिक के खिलाफ मामला दर्ज

वाहनों के चालान के पैसों के हेराफेरी करने पर पुलिस के यातायात लिपिक के खिलाफ मामला दर्ज
  •  वाहनों के चालान के पैसों के हेराफेरी करने पर पुलिस के यातायात लिपिक के खिलाफ मामला दर्ज –

बिलासपुर, खबर आई

हिमाचल पुलिस द्वारा बार बार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए जाने के दावे किए जाते है। वही, दूसरी ओर पुलिस विभाग  कर्मचारी ही खाकी को भ्रष्टाचार से दागदार बना रहे है। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस ने एसपी कार्यालय में तैनात एक पुलिस कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अपने ही कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यातायात प्रभारी कुलदीप ठाकुर ने लिपिक सुशील कुमार के खिलाफ यातायात चालानों में हेराफेरी की शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि यातायात लिपिक द्वारा ऑनलाइन यातायात चालान सिस्टम में हेरा फेरी की हैं। जिस पर पुलिस द्वारा यातायात लिपिक को वहां से हटा दिया गया है।

डीएसपी जिला मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि यातायात पुलिस की ओर से यातायात लिपिक द्वारा चालान सिस्टम से छेडछाड की शिकायत मिली है। जिस पर कार्रवाई करते हुए यातायात लिपिक को हटा दिया गया है, ताकि पारदर्शिता पूर्ण तरीके से जांच पूरी हो सके। मामले की जांच के लिए डीएसपी श्री नयना देवी विक्रांत को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts