मुख्य समाचार

लगघाटी में कार सरवरी नदी में गिरी, एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल

लगघाटी में कार सरवरी नदी में गिरी, एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल
  • लगघाटी में कार सरवरी नदी में गिरी, एक की मौत तीन गंभीर रूप से घायल –

कुल्लू, खबर आई ब्यूरो

आज जिला मुख्यालय के साथ सटी लगघाटी के दड़का में एक कार के सरवरी नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है।

जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए 108 के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया है। जहां पर घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसे में घायल कार चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

मृतक की पहचान भूपेंद्र सिंह निवासी गांव भूमतीर लगघाटी कुल्लू के रूप में हुई है जबकि इस हादसे में हिमांशु, बॉबी व वरुण ठाकुर घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts