मुख्य समाचार

आनी में कार दुर्घटना, एक बच्ची सहित छ: लोग घायल 

आनी में कार दुर्घटना, एक बच्ची सहित छ: लोग घायल 

आनी में कार दुर्घटना, एक बच्ची सहित छ: लोग घायल

आनी, खबर आई

कुल्लू जिला के आनी उपमंडल के तहत मंगलवार देर शाम एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक बच्ची सहित छह लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें आनी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आने के डीएसपी रविंद्र नेगी ने बताया कि देर शाम लगभग 9 बजे के आसपास आनी उपमंडल मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर कंडूगाड़ में एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक छोटी बच्ची सहित 6 लोग सवार थे। डीएसपी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी को 108 एंबुलेंस के माध्यम से आनी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल घायलों की स्थिति ठीक है, एक व्यक्ति को ज्यादा चोट आई है। घायलों में 7 वर्षीय एंजल पुत्री यशपाल, 29 वर्षीय यशपाल पुत्र टेकचंद गांव टिपर, 27 वर्षीय पविंदर पुत्र मंगल चंद गांव भिखानाल, 20 वर्षीय रवि पुत्र बेगानंद गांव टिपर, 35 वर्षीय कुशल पुत्र अमर चंद गांव बगीचा बटाला तथा 17 वर्षीय विकी पुत्र किशोरी लाल गांव भिखानाल शामिल है। जिनका आनी अस्पताल में उपचार चल रहा है। डीएसपी रविंद्र नेगी के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वही भी जानकारी मिली है कि एक घायल को रामपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts