हिमाचल –  7 या 8 जनवरी को हो सकता है मंत्रिमंडल का गठन, राजभवन में होगी मंत्रियों की शपथ ग्रहण समारोह।

हिमाचल –  7 या 8 जनवरी को हो सकता है मंत्रिमंडल का गठन, राजभवन में होगी मंत्रियों की शपथ ग्रहण समारोह।

शिमला ( खबर आई )

   7 या 8 जनवरी को हो सकता है मंत्रिमंडल का गठन –

राजभवन में होगी मंत्रियों की शपथ ग्रहण समारोह।

     हिमाचल प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के अचानक दिल्ली जाने के बाद 7 या 8 दिसंबर को मंत्रिमंडल का गठन होने के कयास लगाए जा रहे हैं। खासकर राज्यपाल का 7 जनवरी को गोवा दौरा रद्द होने के बाद इसकी संभावना ज्यादा बढ़ी है।

सूत्रों से मिली जानकारी से दिल्ली में गुरुवार देर रात तक मुख्यमंत्री की पार्टी हाईकमान के साथ कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा चलती रही। सुखविंदर सुक्खू आज दिल्ली से मंत्रिमंडल गठन की अंतिम  सूची लेकर ही धर्मशाला लौटेंगे। वहीं 8 जनवरी को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ऑर्लेकर गोवा जाएंगे। इसलिए शनिवार या फिर रविवार सुबह के राजभवन में मंत्रियों की शपथ दिलाई जा सकती है। मंत्रियों का शपथ

  सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट मंत्रियों की रेस में 15 नाम गिने जा रहे हैं, जबकि तैनाती अधिकतम 10 मंत्रियों की होनी है। संभव है कि अभी एक-दो सीट खाली रखी जाए और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले तैनाती दी जाए।

  शिमला जिले से रोहित ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह के नाम मंत्री के लिए तय माने जा रहे हैं। सिरमौर से हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, कांगड़ा से चंद्र कुमार व सुधीर शर्मा, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, घुमारवी से राजेश धर्माणी का नाम लगभग तय माना जा रहा है।

  सोलन जिले से धनीराम शांडिल, संजय अवस्थी और राम कुमार में से एक को मंत्री पद मिल सकता है। लाहुल स्पीति से रवि ठाकुर, रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा, कांगड़ा से संजय रत्न में से किसी एक को भी मंत्री पद मिल सकता है। इनमें से किसी एक को डिप्टी स्पीकर भी बनाया जा सकता है। मंडी जिले को प्रतिनिधित्व देने के मकसद से धर्मपुर से विधायक पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे को हराकर विधानसभा पहुंचे चंद्र शेखर को भी डिप्टी स्पीकर का पद मिल सकता है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts