सड़क में पलटी बस, चालक घायल, सभी यात्री सुरक्षित

सड़क में पलटी बस, चालक घायल, सभी यात्री सुरक्षित

 सड़क में पलटी बस, चालक घायल, सभी यात्री सुरक्षित

बिलासपुर,खबर आई स्वारघाट

शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर पुलाचड़ में एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस चालक घायल हुआ है। जिसे
उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह स्वारघाट से किरतपुर जा रही एक निजी बस चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर पुलाचड़ में एक अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। वहीं, घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बस सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में बस चालक घायल हो गया। जिसे तुरंत उपचार के लिए स्वारघाट अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के समय बस में करीब दस यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts