देवताओं की शोभायात्रा के साथ बुराड़ी मेला संपन, देवताओं को दी विदाई

देवताओं की शोभायात्रा के साथ बुराड़ी मेला संपन, देवताओं को दी विदाई
  • देवताओं की शोभायात्रा के साथ बुराड़ी मेला संपन, देवताओं को दी विदाई

मंडी, खबर आई पधर

रियासत काल से द्रंग नमक खान परिसर में बड़ादेयो अजियापाल ब्रम्हा कासला को समर्पित बुराड़ी मेला भटोग द्रंग धूमधाम के साथ संपन हुआ। जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा ने मेला में पधारे देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। उन्होंने मेला कमेटी की ओर से सभी देवताओं को नारियल चादर और नजराना राशि भेंट की। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत टांडू के प्रधान शुभम शर्मा ने मुख्यतिथी को शॉल चादर और स्मृति चिंह देकर उनका स्वागत किया।

मेला में कासला के आराध्य देव अजिया पाल ब्रम्हा, देव माहूंनाग, माता नागणी महेड़, माता चामुंडा भगवती हुल्लु, देव पाईंदल ऋषि द्रंग सिरा सिलग, देव जाड़ा पाताल कुलांदर, नैना माता, नव दुर्गा भराड़ा, देव गण जौहरी मैगल, थान देवता मैगल, देव पंचवीर नेरी मैगल, सहित एक दर्जन देवताओं के रथ पहुंचे। अपने संबोधन में अधिवक्ता पाल वर्मा ने बुराड़ी मेला की द्रंग वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बुराड़ी मेला प्राचीन संस्कृति की धरोहर है। द्रंग नमक खान उतरी भारत की एकमात्र प्रसिद्ध खान है। रियासतकाल में इस खान की महत्वता के मदेनजर बुराड़ी मेला का आगाज हुआ है।

प्राचीन परंपरा को सहेजने में युवा प्रधान और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा है। इसी के चलते पिछले कुछ वर्षां से मेला का निरंतर आगाज हो रहा है। वर्मा ने मेला की परंपरा को सहेजने के लिए शुभम शर्मा और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देव भूमि के नाम से पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यहां के देवी देवता मेलों की रौनक को चार चांद लगाए हुए है। मेला के समापन समारोह में उन्होंने मेला की शोभा बने देवी देवताओं से आर्शिवाद प्राप्त किया और लोगों की खुशहाली की प्रार्थना देवी देवताओं से की।

मेला कमेटी के प्रधान शुभम शर्मा, जिप सदस्य रविकांत,बीडीसी सदस्य पदम सिंह ठाकुर, द्रंग भाजपा के महामंत्री संजय ठाकुर, कटिन्डी के प्रधान सूरज, सरोज शर्मा सहित कई गणमान्य लोग समापन समारोह में मौजूद रहे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts