मुख्य समाचार

सुक्खू सरकार का तावड़-तोड़ फैसला,स्वास्थ्य संस्थानों पर लगे ताले

सुक्खू सरकार का तावड़-तोड़ फैसला,स्वास्थ्य संस्थानों पर लगे ताले

शिमला ( खबर आई संवाद सूत्र )
सुक्खू सरकार का तावड़-तोड़ फैसला,स्वास्थ्य संस्थानों पर लगे ताले
अप्रैल 2022 के बाद खोले गए स्वास्थ्य संस्थानों पर लगे ताले,अपग्रेड संस्थान का दर्जा भी वापस लिया गया
हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के एक्शन मोड में आने से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। बिजली बोर्ड के 32 दफ्तर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हार्टिकल्चर सिद्धपुर बंद करने के बाद अब कई हेल्थ इंस्टीट्य भी डिनोटिफाई कर दिए गए हैं। इसे लेकर प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा ने सिंगल ऑर्डर जारी किए हैं।
आदेश जारी होते ही नए खोले गए संस्थानों पर ताला लग गया है और अपग्रेडिड स्वास्थ्य संस्थान का दर्जा भी वापस लिया गया है। इनके स्टाफ के समायोजन को लेकर जल्द अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। इन दफ्तरों को बंद करने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि पूर्व सरकार ने बजट और स्टाफ का प्रावधान किए बगैर ही इन्हें खोल दिया था।
बता दें कि 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सचिवालय में विधायक दल की बैठक बुलाई। इसमें पूर्व सरकार ने कैबिनेट द्वारा अप्रैल 2022 के बाद लिए गए सभी निर्णय की समीक्षा करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर 12 दिसंबर को ही अप्रैल 2022 के बाद खोले गए संस्थानों की विस्तृत जानकारी मांगी गई और अब इन्हें बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts