
-
देव भूमि में खूनी वारदातें जारी, मनाली विंटर कार्निवाल में युवक की चाकू घोंप कर की हत्या –
मनाली, खबर आई
देव भूमि में हत्याओं की वारदात दिन व दिन बढ़ती जा रही है। पहले राशेल में एक बुजुर्ग महिला की, कसोल में एक युवती की पिछले रात मनाली में एक युवक ही हत्या हो गई। सूत्रों से ज्ञात हुआ कि पिछले रात करीब 9 बजे थाना मनाली के अंतर्गत विंटर कार्निवाल में चार स्थानीय लड़के जो एक साथ खाने – पीने बैठे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर इनकी आपस में कहा सुनी हो गई, कह सुनी इतनी बढ़ गई कि चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इनमें से किसी एक युवक ने दक्ष पुत्र पन्ना लाल निवासी वशिष्ठ आयु करीब 17 वर्ष को चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान पीड़ित को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी मौका से फरार हो गए है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान। परिवारजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मनाली पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लग गई है। हालांकि पुलिस ने अभी पुष्टी नहीं की है।