मुख्य समाचार

कांग्रेस से बागी सुधीर शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंग

कांग्रेस से बागी सुधीर शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंग

कांग्रेस से बागी सुधीर शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंग –

शिमला, खबर आई सूत्र

शिमला : हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले बागी विधायक सुधीर शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र धर्मशाला की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं सांसद प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला को तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

कांग्रेस के प्रदेश संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा। सुधीर शर्मा के बगावत के बाद पार्टी ने यह कार्रवाई अमल में लाई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुधीर शर्मा को एआईसीसी सचिव के पद से हटाया गया था। सुधीर शर्मा वर्ष 2018 से एआईसीसी सचिव के ओहदे पर थे। वह पूर्व में वीरभद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ तनातनी की वजह से सुधीर शर्मा ने बगावती तेवर अपनाए। इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया। सुधीर सहित कांग्रेस के छह विधायकों के क्रॉस वोटिंग के कारण भाजपा उम्मीदवार ने राज्यसभा चुनाव जीत लिया।

छ: कांग्रेसी विधायकों को विधानसभा में बजट पारित करने के दौरान गैरहाजिर रहने पर विधानसभा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इन्हें अयोग्य ठहराने के आदेश जारी किए हैं। इसके खिलाफ कांग्रेस के बागी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts