मुख्य समाचार

सुक्खू सरकार पिछले चुनावी वादें भूल गई, अब कांग्रेस झूठ बोल कर जनता को ठग रही है – रिंगजीन हयारपा, मीडिया प्रभारी

सुक्खू सरकार पिछले चुनावी वादें भूल गई, अब कांग्रेस झूठ बोल कर जनता को ठग रही है – रिंगजीन हयारपा, मीडिया प्रभारी
  • सुक्खू सरकार पिछले चुनावी वादें भूल गई, अब कांग्रेस झूठ बोल कर जनता को ठग रही है – रिंगजीन हयारपा

  • रवि ठाकुर के समर्थन में भाजपा का कुनबा बढ़ता जा रहा है –

लाहुल स्पीति, खबर आई काजा

लाहुल स्पीति में विधानसभा के उपचुनाव और लोकसभा चुनावों का प्रचार प्रसार सभी दलों ने अपनी जान फूंक दी है। सभी राजनीतिक दल जिला का दौरा कर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे है। इसी बीच भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रिंगजिन हयारपा ने खबर आई से चुनावी चर्चा में कहा कि भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर ने जिला का दो दौरा कर दिया। जब दूसरे दल अभी एक दौरा भी पूरा नहीं कर पाए है।

 

हयारपा ने बताया कि इन दो दौरे में भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर के समर्थन में सैकड़ो लोगों ने भाजपा में शामिल होकर अपना समर्थन दिया है विगत दिनों उदयपुर प्रवास के दौरान पचास से भी अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली, तथा सभी गांव से सैकड़ो लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में रवि ठाकुर के स्पीति के दूसरे दौर में लिंगती में youth spiti संगठन के युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली है, और टाकपा समतन जी को मन की बात प्रमुख, टशी दोरजे जी को युवा प्रमुख तथा कलजन डोलमा जी को महिला प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।

हयारपा ने सुक्खू सरकार को कोसते हुए कहा कि पिछले चुनावी वादों तो पूरे नही किए, न ही सभी महिलाओं 1500 – 1500  रुपए मिले और न ही घर – घर से दूध खरीदा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता को ठग कर और झूठ बोल कर सरकार बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी जी की दूर  दृष्टि के चलते आज भारत विकास की ओर बढ़ रहा। लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और वो जीत कर दिल्ली जायेगी।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts