मनाली- फिल्मी डीजे और लोकल गीतों से विदा किया 2022 का साल

मनाली- फिल्मी डीजे और लोकल गीतों से विदा किया 2022 का साल

मनाली (खबर आई)

फिल्मी डीजे और लोकल गीतों से विदा किया 2022 का साल

देश-विदेश के सैलानियों से गुलजार हुआ मनाली

इन दिनों हिमाचल के कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से पर्यटक स्थलों में देश विदेश के सैलानियों से गुलजार हुआ है। इन्हीं पर्यटक स्थलों में एक मनाली में नव वर्ष के उपलक्ष्य पर देश विदेश के सैलानियों द्वारा खूब धूम मची हुई है। मनाली के माल रोड पर आज सैकड़ों की संख्या में  सैलानियों ने हिंदी व पंजाबी डीजे पर खूब धूम मचाया। नव वर्ष के धूम-धड़ाके में फिल्मी गानों के साथ-साथ हिमाचली लोक गीतों पर भी सैलानियों ने खूब ठुमके लगाएं। लोगों ने 2022 को बड़े हर्षोल्लास से विदा किया और 2023 के आगमन पर खूब खूब पटाखों आतिशबाजी और गीतों से उसका स्वागत किया।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts

1 Comments

Comments are closed.