मुख्य समाचार

बंजार युवा कांग्रेस की बैठक लारजी में हुई संपन 

बंजार युवा कांग्रेस की बैठक लारजी में हुई संपन 
  • बंजार युवा कांग्रेस की बैठक लारजी में हुई संपन –

खबर आई, नवल किशोर चौहान बंजार

बंजार युवा कांग्रेस की बैठक अध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता केंद्र स्थल लारजी  में संपन्न हुई। जिसमें विशेष रूप से उपस्थित एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां सहित हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में इसमें वुथ जोड़ो युथ जोड़ो अभियान मेरा प्रथम वोट के बारे में चर्चा की गई।
एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया  बैठक में मौजूद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को  लोकसभा चुनावो में बढ़ चढ़ कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष  निगम भंडारी ने अपने संबोधन में युवा कांग्रेस द्वारा चला जा रहे अभियानों को लेकर युवाओं को अवगत करवाया। वही कहा गया की इस मर्तबा युवा कांग्रेस के कार्य करता लोक सभा चुनावों में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।
 इस बैठक में मंडी युवा कांग्रेस के प्रभारी जयवर्धन खुराना, प्रभारी कुल्लू शेयरिंग नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंगला भंडारी, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मोती रामपाल, महासचिव हेमराज शर्मा, ग्राम पंचायत लड़की के प्रधान गुड्डू राम, प्रशांत लवली, बीडीसी सदस्य कमलेश ठाकुर, नरोत्तम ठाकुर, युवा कांग्रेस के सभी  पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts