मुख्य समाचार

बाबा साहेब संविधान के सच्चे शिल्पकार होने के साथ साथ एक राष्ट्रभक्त, दूरदर्शी नेता और समाज सुधारक थे – रवि ठाकुर, पूर्व विधायक 

बाबा साहेब संविधान के सच्चे शिल्पकार होने के साथ साथ एक राष्ट्रभक्त, दूरदर्शी नेता और समाज सुधारक थे – रवि ठाकुर, पूर्व विधायक 
  • बाबा साहेब संविधान के सच्चे शिल्पकार होने के साथ साथ एक राष्ट्रभक्त, दूरदर्शी नेता और समाज सुधारक थे – रवि ठाकुर, पूर्व विधायक

  • लाहुल भाजपा ने आयोजित किया संविधान गौरव उत्सव का मंडल स्तरीय कार्यक्रम

उदयपुर, खबर आई

लाहुल भाजपा ने संविधान गौरव उत्सव का उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जिला लाहुल स्पीति भाजपा अध्यक्ष सहित भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर रवि ठाकुर ने कहा कि भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर समस्त भारत में संविधान गौरव दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है ताकि संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों का प्रचार प्रसार किया जा सके। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा० भीमराव अंबेडकर संविधान के सच्चे शिल्पकार होने के साथ साथ एक राष्ट्रभक्त, दूरदर्शी नेता और समाज सुधारक थे। ठाकुर ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा और विशाल संविधान है जिसमें 25 भाग, 12 अनुसूचियां और 448 अनुच्छेद हैं।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष रिगजिन हायरप्पा के कहा कि कांग्रेस ने एक उच्च शिक्षित राष्ट्रवादी, संविधान निर्माता को लगातार पिछले 75 वर्षों से अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इसी मानसिकता के कारण उन्हें भारत रत्न से नहीं नवाजा गया और न ही पुराने संसद भवन के केंद्रीय हाल में उनका चित्र लगाया गया। हायरप्पा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से ही बाबा साहेब और उनकी धरोहर को सम्मानित किया और भाजपा यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि समाज, संविधान की मूल भावना को समझे और उसका अनुसरण करे। इस अवसर पर भाजपा उदयपुर मंडल के अध्यक्ष किशोरी रावत और केलंग मंडल के अध्यक्ष तनजिन कटोच सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर थिरोट पंचायत के प्रधान शेर सिंह सहित बलवीर सिंह गांव शकौली,राज कुमार गांव तिंदी, प्रेम सिंह गांव सलग्रां,अमर सिंह गांव संलग्रां, राजेन्द्र गांव सलग्रां, रोहित गांव सलग्रां, किशन लाल गांव सलग्रां, विशाल गांव उदयपुर,आकाश गांव उदयपुर, सुजीत कुमार गांव घारी, रोशन लाल गांव घारी, राजीव गांव रतौली विकास मंच को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में घर वापसी पर रवि ठाकुर ने भाजपा में आए सभी लोगों का स्वागत किया ।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts