तिंदी-पांगी राज्य उच्च मार्ग रोहली के समीप हिमस्खलन से सड़क अवरुद्ध

तिंदी-पांगी राज्य उच्च मार्ग रोहली के समीप हिमस्खलन से सड़क अवरुद्ध

 तिंदी-पांगी राज्य उच्च मार्ग रोहली के समीप हिमस्खलन से सड़क अवरुद्ध –

20 यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया –

लाहुल स्पीति,खबर आई

आज लहू स्पीति के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा बताया कि आज करीब 04:15 बजे पुलिस चौकी तिन्दी को सूचना प्राप्त हुई कि तिन्दी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 रोहली के समीप लोकेशन 78 और 82 के पास हिमस्खलन के कारण अवरूद्ध हो गया है। इस प्रकार मार्ग के अवरूद्ध होने पर पांगी की ओर 8 गाड़ियां जिसमें करीब 50 यात्रियों और तिन्दी की ओर एक एंबुलेंस और 6 गाड़ियां जिसमें करीब 20 यात्रियों के फंसे होने की जानकारी मिली। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये जिला की सीमावर्ती पुलिस चौकी तिन्दी से एक बचाव दल और सड़क सुरक्षा संगठन की टीम तुरन्त बचाव कार्य हेतु हिमस्खलन की ओर रवाना हुए और सड़क सुरक्षा संगठन की मशीनरी हिमस्खलन को हटाने में जुट गई। समय के अभाव के कारण हिमस्खलन को पूरी तरह से ना हटाया जा सका।

राज्य उच्च मार्ग पर हिमस्खलन का दृश्य

जिस स्थिति में पांगी की ओर फंसे वाहनों और यात्रियों को वापस हटाया गया और तिन्दी की ओर फंसे वाहनों और यात्रियों को सुरक्षित तिन्दी लाया गया। तिन्दी की स्थानीय जनता द्वारा बचाव कर लाये गये लोगों को अपने घरों, पीडब्ल्यूडी व फॉरेस्ट रेस्ट हाउस तिन्दी मेें सुरक्षित ठहराया हुआ है। जिला पुलिस वर्तमान में भूस्खलन और हिमस्खलन के मामलों के मद्देनजर सभी वाहन चालकों से जिला लाहुल स्पीति की सड़कों में अतिरिक्त सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील करती है।

 

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts