मुख्य समाचार

बीजेपी नेता रवि ठाकुर पर हमला, सुक्खू सरकार गुंडागर्दी पर आ गई है – जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष

बीजेपी नेता रवि ठाकुर पर हमला, सुक्खू सरकार गुंडागर्दी पर आ गई है – जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष
  • बीजेपी नेता रवि ठाकुर पर हमला, सुक्खू सरकार गुंडागर्दी पर आ गई है – जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष

शिमला, खबर आई सूत्र

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गुंडागर्दी पर आ गई है। चुने हुए जन प्रतिनिधियों के साथ इस तरह का बर्ताव कर रही है। इस प्रकार का दुस्साहस किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि रिज मैदान जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर पर भाजपा के पदाधिकारियों के साथ हाथापाई हुई। भारतीय जनता पार्टी इस तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। यह सरकार के ख़ुफ़िया तंत्र की भी नाकामी है। आचार संहिता के दौरान इस तरह से भीड़ का अचानक आ जाना और एक राज्य सभा सांसद पर हमला करना कांग्रेस की हताशा के कारण हैं। इस मामले में सरकार गंभीरता से ले। प्रदेश में अराजकता का माहौल हैं। प्रदेश में जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। चुनाव आयोग इन मामलों का संज्ञान ले।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts