अटल टनल का न नाम बदलेगा न पट्टिका हटेगी – सुक्खू

अटल टनल का न नाम बदलेगा न पट्टिका हटेगी – सुक्खू

शिमला ( खबर आई )
अटल टनल का न नाम बदलेगा न पट्टिका हटेगी – सुक्खू
जल्द शिलान्यास की पट्टिका लगाने के आदेश दिए

सुक्खू ने कहा कि अटल टनल का न नाम बदलेगा और न किसी की पट्टिका हटेगी। इस सुरंग का नाम रोहतांग सुरंग था। भाजपा सरकार ने इसका नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से किया। वह भी देश के प्रधानमंत्री थे। हम उनका भी सम्मान करते थे। भाजपा नेतृत्व को उन लोगों की भी गरिमा रखनी चाहिए,जिन्होंने इसका शिलान्यास किया था। सोनिया गांधी यूपीए की चेयरपर्सन थीं। एके एंटनी रक्षा मंत्री थे। डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। सरकार प्रेम कुमार धूमल की थी। जब शिलान्यास किया तो उनके नाम की पट्टिका उतारकर छिपा दी गई। हम शिलान्यास की पट्टिका को दोबारा वहां स्थापित
करेंगे।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts