मुख्य समाचार

कला एवं शिल्प विषय को कक्षा 1 से 12 तक अनिवार्य किया जाए  – दयाराम ठाकुर

कला एवं शिल्प विषय को कक्षा 1 से 12 तक अनिवार्य किया जाए  – दयाराम ठाकुर
  • कला एवं शिल्प विषय को कक्षा 1 से 12 तक अनिवार्य किया जाए  – दयाराम ठाकुर

मंडी, खबर आई

राजकीय सी. एंड वी. अध्यापक संघ, जिला मंडी के जिला अध्यक्ष श्री दयाराम ठाकुर ने कहा कि कला एवं शिल्प विषय (ड्राइंग) विद्यार्थियों की रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सांस्कृतिक जुड़ाव को विकसित करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। दुर्भाग्यवश इस विषय की पाठ्य पुस्तकों का पिछले कई वर्षों से नवीनीकरण नहीं हुआ है। वर्तमान में कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 10 तक केवल एक ही पुस्तक प्रयोग में लाई जा रही है, जबकि आवश्यकता इस बात की है कि प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग पुस्तकें तैयार की जाएं।

हाल ही में शिक्षा मंत्री महोदय जी ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिए हैं कि कक्षा 6 से 12 तक के स्लिप्स में हिमाचल की धरोहर, प्राचीन मंदिर, किले, वास्तुकला, बोलियाँ, लोक कलाएँ, हस्तशिल्प, मेले-त्योहार और ऐतिहासिक आंदोलनों को शामिल किया जाए। इस संबंध में गठित की जाने वाली कमेटी में कला एवं शिल्प (ड्राइंग) अध्यापकों को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि इस विषय का पाठ्यक्रम और अधिक समृद्ध और उपयोगी बन सके।

संघ का कहना है कि यदि ड्राइंग विषय को कक्षा 6 से 10 तक 60% थ्योरी और 40% प्रैक्टिकल के स्वरूप में पढ़ाया जाए और इसमें आर्ट थ्योरी, कला इतिहास, जनरल नॉलेज, बागवानी एवं हिमाचली संस्कृति से जुड़े विषय शामिल किए जाएं तो यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।

संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री महोदय जी से आग्रह किया है कि कला एवं शिल्प विषय को कक्षा 1 से 12 तक अनिवार्य विषय के रूप में लागू किया जाए। इससे विद्यार्थी न केवल पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सृजनात्मक प्रतिभा को निखार पाएंगे बल्कि हिमाचल की धरोहर और भारतीय संस्कृति से भी गहराई से जुड़ सकेंगे।

राजकीय सी. एंड वी. अध्यापक संघ, जिला मंडी की कार्यकारिणी ने शिक्षा मंत्री महोदय जी से निवेदन किया है कि इन विषयों को कला एवं शिल्प (ड्राइंग) विषय के साथ जोड़ा जाए। राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ जिला मंडी की समस्त कार्यकारिणी का कहना है कि यह समय की मांग है कला विषय कक्षा 1 से कक्षा 12 तक अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाना चाहिए और पुस्तकों का नवीनीकरण और विषय का नवीनीकरण होना अति आवश्यक है इन पुस्तकों का कई वर्षों से ना ही पाठ्यक्रम में और ना ही पुस्तक का नवीकरण हुआ है जिला अध्यक्ष दयाराम ठाकुर का कहना है कि कला एवं शिल्प विषय और ड्राइंग से का नवीनीकरण पिछले कई बरसों से नहीं हो पाया है शिक्षा मंत्री मोदी जी से निवेदन करते हैं कि कला एवं शिल्प / ड्राइंग विषय विषय का और पुस्तकों का नवीनीकरण कक्षा 6 से कक्षा 10 तक होना चाहिए और पुस्तक भी कक्षा 6 से कक्षा 10 तक अलग-अलग आकर्षक बनाई जानी चाहिए।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts