मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री सुक्खू का एक और फरमान हिमाचल में आज 292 दफ्तर बंद,राजस्व विभाग के 111 दफ्तर और 180 स्वास्थ्य संस्थान बंद।

मुख्यमंत्री सुक्खू का एक और फरमान हिमाचल में आज 292 दफ्तर बंद,राजस्व विभाग के 111 दफ्तर और 180 स्वास्थ्य संस्थान बंद।

शिमला ( खबर आई संवाद सूत्र )
मुख्यमंत्री सुक्खू का एक और फरमान
हिमाचल में आज 292 दफ्तर बंद,राजस्व विभाग के 111 दफ्तर और 180 स्वास्थ्य संस्थान बंद।

पूर्व मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र में फोरेस्ट डिविजन जड़ा ताला

हिमाचल की सुक्खू सरकार के सख्त फरमान से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। प्रदेश सरकार ने आज लगभग 291 हेल्थ इंस्टीट्यूट,3 तहसील ऑफिस,20 सब तहसील,9 कानूनगो सर्किल,79 पटवार सर्किल और 1 फोरेस्ट डिवीजन को भी रद्द कर कर दिया है।
इसे लेकर राजस्व, वन और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है। इन्हें बंद करने के पीछे राजनीति लाभ लेने की मंशा और बजट का प्रावधान नहीं करने का तर्क दिया जा रहा है। सुक्खू सरकार के सख्त निर्णय के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष में टकराव बढ़ता जा रहा है। भाजपा पहले ही सरकार के इस निर्णय को अदालत में चुनौती देने की चेतावनी दे चुकी है।
सुक्खू सरकार ने 3 तहसील दफ्तरो की स्वीकृति भी रद्द कर दिया है। इनमें लाहुल स्पीति का उदयपुर, बिलासपुर का भराड़ी और सोलन की कृष्णागढ़ तहसील शामिल है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts