मुख्य समाचार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सिल्हिखड्ड के लोगों को बताया मोटे अनाज का महत्व

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सिल्हिखड्ड के लोगों को बताया मोटे अनाज का महत्व

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सिल्हिखड्ड के लोगों को बताया मोटे अनाज का महत्व –

मंडी, खबर आई पधर

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय द्रंग स्थित पधर के सौजन्य से इन दिनों आंगनबाड़ी केंद्रों के सहयोग से पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान ग्राम पंचायत कुफरी के आंगनबाड़ी केंद्र सिल्हिखड्ड में कार्यकर्ता कुमारी शशि के नेतृत्व में गृह भृमण के दौरान लोगों को स्वास्थ्य रहने के तौर तरीके बताए गए। वही स्वास्थ्य रहने के लिए भोजन में मोटे अनाज को शामिल करने के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि आजकल खानपान में बदलाव के चलते अधिकांश महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त हैं। कैल्शियम की भी कमी पाई जाती है।

उन्होंने कहा कि हमें अपने घरेलू अनाज मक्की, जौ, कोदरा, सोयाबीन, चन्ना आदि सभी प्रकार के मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें मोटे अनाज को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया।

सीडीपीओ जितेंद्र सैनी ने कहा कि परियोजना के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी सर्किलों और केंद्रों में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जो 3 अप्रैल तक चलेगा।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts