मुख्य समाचार

कॉलेजों के बाद अब अपग्रेड स्कूलों पर लटकेगा ताला !

कॉलेजों के बाद अब अपग्रेड स्कूलों पर लटकेगा ताला !

कॉलेजों के बाद अब अपग्रेड स्कूलों पर लटकेगा ताला !

650 दफ्तर, 17 कॉलेज, संस्कृत महाविद्यालय बंद कर चुकी सरकार

 हिमाचल सरकार कॉलेजों के बाद अब अपग्रेड स्कूलों पर ताला लटकाने की तैयारी कर रही है। सुक्खू सरकार पूर्व जयराम सरकार द्वारा अपग्रेड किए गए स्कूलों को डिनोटिफाई करने जा रही है। इससे पहले शिक्षा सचिव ने डायरेक्टर और सभी डिप्टी डायरेक्टर (हायर एजुकेशन) को पत्र लिखकर 13 मार्च तक स्टूडेंट एनरोलमेंट का ब्योरा मांगा है।

सुक्खू सरकार पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति, बिजली बोर्ड, राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी समेत अन्य सभी विभागों के 650 से ज्यादा दफ्तरों पर दिसंबर और जनवरी में ही ताला जड़ चुकी है। हाल ही में 17 डिग्री कॉलेज और एक संस्कृत कॉलेज भी डिनोटिफाई कर दिया गया है।

    अब अपग्रेड स्कूलों की बारी है। पूर्व सरकार द्वारा खोले गए स्कूलों में विभाग पहले ही एनरोलमेंट की जानकारी इकट्‌ठी कर चुका है। अब अपग्रेड स्कूल सुक्खू सरकार के निशाने पर हैं। बताया जा रहा है कि कई जगह एक-दो बच्चों के लिए भी स्कूल चल रहे है। कुछ में जीरो एनरोलमेंट है। प्रदेश पर 73 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज हो गया हो, सरकार के लिए ऐसे शिक्षण संस्थान चलाना चुनौतीपूर्ण है।

About The Author

खबर आई एक सामाजिक सेवाओं और जनमानस के लिए काम करने वाली समाचार संस्था है। हम शिक्षा, मनोरंजन, राजनैतिक, पर्यावरण और प्रेरणा पर आधारित जानकारी के साथ-साथ नवीनतम समाचार प्रदान करते हैं।

Related posts